गाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के डोमरैला में एक जनसेवा केंद्र संचालक के साथ गाड़ी साइड देने के विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया है। दीपांशु सिंह पर आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें गाड़ी से उतारकर पीटा गया और उनकी सोने की चेन गिर गई।

गाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा

हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के डोमरैला में गाड़ी को साइड देने के विवाद में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित कई लोगों पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के देवराडतुला गांव निवासी दीपांशु सिंह चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते है। शुक्रवार को घर लौटते समय डोमरैला गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कैराडिह गाव के गुड्डू, सूरज यादव, शेरू यादव ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज देते हुए उन्हें गाड़ी से उतारकर मारपीट की।

सोने की चेन गिर गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur Newsगाड़ी साइड देने के विवाद में जनसेवा संचालक को पीटा