प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों ने पीटा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गुलरिहा गांव में प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ी युवती के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। युवती इस्तीफा नहीं देने रही थी।

प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों ने पीटा

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ी युवती के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक युवक और पड़ोस की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। गुरुवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं शादी की जिद पर अड़ गई।

कुछ देर बाद युवती के परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे घर ले जाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन ले जाया जाने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि युवक पक्ष की तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।