Gorakhpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने के शक में पड़ोसी के घर पर धावा, युवक को छत से फेंका

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: पीपीगंज में एक नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में 20 लोगों ने पड़ोसी के घर पर हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडे से परिजनों की पिटाई की। कमलेश गौड़ गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग किशोरी को भगाने के शक में पड़ोसी के घर पर धावा, युवक को छत से फेंका
नाबालिग किशोरी को भगाने के शक में पड़ोसी के घर पर धावा, युवक को छत से फेंका

Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित कोल्हुआ गांव में बुधवार की देर रात नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में करीब 20 लोगों ने अपने पड़ोसी के एक घर पर धावा बोल दिया। घर के अंदर घुसे हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से परिजनों की पिटाई की। इस दौरान छत पर सो रहे कमलेश गौड़ नामक युवक को नीचे फेंक दिया। कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना में तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी है। वार्ड नंबर छह निवासी आरोपी पक्ष का आरोप था कि उसके घर की नाबालिग किशोरी को वार्ड एक किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसी आरोप को लेकर करीब 20 लोग बुधवार की रात में कमलेश गौड़ के घर पहुंचे।परिजनों से मारपीट शुरू कर दी।

घायल होने वाले व्यक्ति

परिजनों के मुताबिक, कमलेश उस समय छत पर सो रहा था। हमलावरों ने उसे नीचे फेंक दिया, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। घटना में किशन गौड़ और पूनम देवी समेत अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसपी नर्थ राजेश गुनावत, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह, थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह और एसएसआई मनीष गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

आरोप और जांच

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें दो लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घटना कब और कहां हुई?−
यह घटना बुधवार की देर रात पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के कोल्हुआ गांव में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने के शक में पड़ोसी के घर पर धावा, युवक को छत से फेंका