
महिला और उसके परिजनों से मारपीट, प्रधान-बेटे पर केस
Gorakhpur News - गीडा थाना क्षेत्र के कोलिया गांव में प्रधान राजेंद्र और उनके बेटे गोलू ने एक महिला और उसके परिजनों पर हमला किया। 15 अगस्त को विवाद के दौरान प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की...
घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कोलिया गांव में प्रधान व उनके बेटे ने महिला और उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान व उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के कोलिया निवासी उर्मिला पत्नी जुगनू का 15 अगस्त की शाम सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान गांव का प्रधान अपने बेटे के साथ घर पर पहुंचा। देखते ही गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध किया तो प्रधान अपने बेटे के साथ मिलकर मारना पीटना शुरू कर दिया।

बचाव करने आई सास सीसिरिता देवी, बहू मनीषा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान राजेंद्र और बेटा गोलू के खिलाफ के दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


