Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा में बाइक लेकर घुसे, छात्रों से अभद्रता का आरोप, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: शिक्षकों से हाथापाई और धमकी देने का भी आरोप, प्रधानाचार्य की तहरीर पर केससान इंटर कॉलेज अभुराम तुर्कवलिया के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ओर से निकाल

Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा में बाइक लेकर घुसे, छात्रों से अभद्रता का आरोप, दो गिरफ्तार

Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज अभुराम तुर्कवलिया के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवक बाइक लेकर रैली के बीच घुस गए और छात्रों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। विरोध करने पर शिक्षकों से भी हाथापाई और धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाचार्य की तहरीर के अनुसार, शासन के निर्देश पर विद्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी।

इसी दौरान तुर्कवलिया निवासी मुसर्रफ पुत्र मजहर और नदीम पुत्र जावेद बाइक से रैली के बीच पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करते हुए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। रैली में मौजूद शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। विवाद की सूचना तत्काल जंगल कौड़िया पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में तिरंगा यात्रा को सुरक्षित तरीके से पूरा कराया गया। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने पर पीपीगंज थाने में लिखित तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों से विवाद और शिक्षकों से अभद्रता की सूचना मिली थी। प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: तिरंगा यात्रा में बाइक लेकर घुसे, छात्रों से अभद्रता का आरोप, दो गिरफ्तार