ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबच्चों को खेलने के लिए ग्रामीणों ने दी 62 डिसमिल जमीन

बच्चों को खेलने के लिए ग्रामीणों ने दी 62 डिसमिल जमीन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हिंदुस्तान संवाद ग्राम पंचायत गंगटही के टोला मदरिया में...

बच्चों को खेलने के लिए ग्रामीणों ने दी 62 डिसमिल जमीन
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 17 Jan 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हिंदुस्तान संवाद

ग्राम पंचायत गंगटही के टोला मदरिया में प्रधान प्रतिभा पाण्डेय एवं ग्रामीणों के प्रयास से खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। खेल मैदान के लिए निर्धारित भूमि कम होने पर गांव के ग्रामीणों ने आगे बढ़ कर अपने बच्चों के खेलने कूदने के लिए 62 डिससिल जमीन प्रदान कर दी। इस अनुकरणीय पहल की सभी सराहना कर रहे हैं। फिलहाल खेल मैदान का समतलीकरण करने के साथ शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट और खड़ंजे का नवीनीकरण कराया जा रहा है।

बीते कई वर्षों से गांव के युवा एवं बच्चे खेल मैदान की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अपने प्रतिभा का विकास नहीं कर पा रहे थे। ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि विजय पाण्डेय की कोशिशों से गांव में खेल मैदान का निर्माण शुरू हुआ। गांव के बाहर ग्राम पंचायत की भूमि कम होने के कारण खेल मैदान का निर्माण नहीं हो पा रहा था। गांव के ही सभाजीत पाण्डेय, रामरक्षा पाण्डेय, सिद्धनाथ सिंह, चन्द्रभान पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने अपनी लगभग 62 डिसमील निजी भूमि देकर खेल मैदान के निर्माण में सहयोग किया। सहजनवा बीडीओ दुर्योधन कहते हैं कि इस पहल की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के किसी बुजुर्ग के नाम पर गांव के खेल मैदान का नाम करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से मांग करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें