प्रधान पर अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज

प्रधान पर अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - - सहजनवा इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस और कमी-कमियों को देखते हुए उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज

Nov 23, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद पाली क्षेत्र के बनौली गांव में विकास कार्यों की शिकायत करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान और उनके तीन बेटों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा शिकायतकर्ता को मोबाइल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनौली निवासी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पहले बीडीओ पाली कार्यालय से जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। प्राप्त जानकारी और कमियों को देखते हुए उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान उन्हें पता चला कि ग्राम सभा की भूमि पर प्रधान के परिवार द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण कराया गया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को भी शिकायत पत्र दिया, जो बाद में किसी ग्रुप पर वायरल हो गया। इसी खुन्नस में, ग्राम प्रधान और उनके तीन बेटों ने मिलकर राजेश त्रिपाठी को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान और उनके बेटों के खिलाफ धमकी, गाली-गलौज और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।