स्वर सागर संस्था ने पारंपरिक लोकधुनों पर खेली होली
Gorakhpur News - गोरखपुर में स्वर सागर संस्था द्वारा फगुनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां रंग, गुलाल और लोकधुनों से होली खेली गई। पारंपरिक होली गीतों ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नृत्य-गायन के माध्यम से फागुनी उमंग को जीवंत किया गया, जिसमें कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रदर्शन किया।

गोरखपुर। स्वर सागर संस्था द्वारा फगुनोत्सव कार्यक्रम में रंग, गुलाल और पारंपरिक लोकधुनों पर होली खेली। फूलों की वर्षा, प्राकृतिक गुलाल और उत्साह से भरे वातावरण के बीच ब्रज की पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सहभागियों ने नृत्य-गायन के माध्यम से फागुनी उमंग को जीवंत कर दिया। संस्था अध्यक्ष सुनिशा श्रीवास्तव ने राधा-कृष्ण की नोकझोंक पर आधारित होली गीत और पारंपरिक उलारा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। निधि श्रीवास्तव ने “होलिया में उड़ेला गुलाल” तथा एकता शुक्ला ने “होली रंग लाई है” गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
वैभव श्रीवास्तव, शिवांश चंद्रभान यादव और पिंटू श्रीवास्तव ने भी एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर पर मुक्तिनाथ, कुन्दन वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, अजय सिंह, रोहतास, अर्चना, राखी, रूपरानी, इशिका, किशोरी, देवांश और संतोष सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


