जातिगत भेदभाव मिटाकर समाज को एकजुट करने की जरूरत
सचित्र विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में हुआ प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी का आयोजन

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के विशेष संपर्क विभाग के तत्वावधान में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हाल प्रशासनिक भवन में प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता विहिप के क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल ने कहा कि समाज से जातिगत भेदभाव को मिटाकर सभी वर्गों को एकजुट करना होगा। देश के बदलते स्वरूप और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्धजनों की भूमिका बेहत अहम है। संपर्क प्रमुख ने कहा कि ‘प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी’ का मुख्य उद्देश्य समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और जागरूक नागरिकों को राष्ट्र, धर्म और सामाजिक समरसता जैसे ज्वलंत विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच पर एकत्र करना है।
उन्होंने कहा इन गोष्ठियों के माध्यम से हिंदू परिवारों में विघटन, जनसंख्या असंतुलन धर्मांतरण मठ मंदिरों की व्यवस्थाएं आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी गहन चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी गोष्ठी में वर्तमान चुनौतियाँ जैसे धर्मांतरण, ‘लव जिहाद’ और जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसे विषयों पर जागरूकता और समाधान पर विचार किया जाता है। इसका उद्देश्य वैचारिक मार्गदर्शन से प्रबुद्धजनों (विद्वानों, संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं) के माध्यम से युवाओं और समाज को सही दिशा प्रदान करना है।अध्यक्षता करते हुए डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा विश्व हिंदू परिषद सदैव हिंदू समाज धर्म संस्कृति और संस्कार की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाता है। इससे पूर्व गोष्ठी का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. डीके सिंह ने भगवान श्री राम दरबार और भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन महानगर संगठन मंत्री सोमेश ने किया। गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ गुप्त प्रसिद्ध समाजसेवी सुधा मोदी, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. दिव्यारानी सिंह, विश्वजीत शाही, जितेंद्र वर्मा पल्लू, पूजा गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। गोष्ठी की प्रस्तावना विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. दिनेश कुमार सिंह के रखी। कार्यक्रम में अंजना राजपाल, विनोद मिश्र, संजीत श्रीवास्तव, चतुर्वेदी देवी लाल, डीके वर्मा, गौरव गुप्त, विश्वजीत शाही आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


