ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसाइकिल सवार किसान को वाहन ने मारी ठोकर, मौत

साइकिल सवार किसान को वाहन ने मारी ठोकर, मौत

बस्ती में सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सियरापार के नाउपुरवा निवासी संतराम (55) खेती किसानी का काम करते थे। परिवार में पत्नी मंदाकिनी, दो बेटे रामवृक्ष व रवि हैं। बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है।...

साइकिल सवार किसान को वाहन ने मारी ठोकर, मौत
हिन्दुस्तान टीम, बस्तीThu, 01 Aug 2019 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती में सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सियरापार के नाउपुरवा निवासी संतराम (55) खेती किसानी का काम करते थे। परिवार में पत्नी मंदाकिनी, दो बेटे रामवृक्ष व रवि हैं। बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह घर से बस्ती शहर किसी काम से जाने के लिए कहकर साइकिल से निकले थे।

हरदिया-बड़ेवन मार्ग पर शिवाला मंदिर के पास पहुंचे थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर संतराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ठोकर मारने वाले वाहन को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें