मंत्री-विधायक के नाम का शिलापट तोड़ा, आक्रोश
झंगहा के बाद अब चौरीचौरा में शिलापट का विवादझंगहा के बाद अब चौरीचौरा में शिलापट का विवाद चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में व

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े लोकार्पण और शिलान्यास के शिलापटों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला ग्राम सभा गौनर विशुनपुरा की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण कार्य के लिए लगाए गए शिलापट तोड़ने का है। एक सप्ताह पहले झंगहा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक में भी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और विधायक ई. सरवन निषाद के नाम वाला लोकार्पण शिलापट तोड़ दिया गया था। उस घटना के बाद कार्यकर्ताओं के आक्रोश और विधायक की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने रातोंरात नया शिलापट लगवाया था।अब चौरीचौरा क्षेत्र में सामने आई नई घटना के बाद कार्यकर्ताओं में फिर रोष व्याप्त है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी विधायक को दी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मामले में कार्रवाई करने को कहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से विधायक समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि चौरीचौरा में हो रहे विकास कार्य कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


