वेलेंटाइन डे : गुलाबी फिजा में गुलजार रहे पार्क और रेस्त्रां

Feb 15, 2026 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर में वेलेंटाइन डे को युवा जोड़ों और नवविवाहितों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। 13 से 14 फरवरी तक 6 लाख गुलाब के फूलों की बिक्री हुई। पार्क, रेस्त्रां और होटल में प्रेमी युगलों की भीड़ रही। कई जोड़ों ने विवाह किया और अपने प्यार का इजहार किया। गुलाब, चॉकलेट और टेडी बियर की बिक्री भी बढ़ी।

वेलेंटाइन डे : गुलाबी फिजा में गुलजार रहे पार्क और रेस्त्रां

गोरखपुर, निज संवाददाता इजहारे-ए-मोहब्बत के पर्व कहे जाने वाले वेलेंटाइन डे को युवा जोड़ों के साथ नवविवाहितों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। प्यार की बातों को आगे बढ़ाने का जरिया गुलाब के फूल बने। 13 फरवरी की रात से लेकर 14 की देर रात तक करीब छह लाख गुलाब के फूलों की बिक्री का दावा कारोबारी कर रहे हैं। वहीं रेस्टोरेंट, होटल के साथ रामगढ़झील किनारे युवा जोड़ों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा, होटल, मॉल और शोरूम दिवस विशेष की थीम पर अपनी साज-सज्जा के साथ आगंतुकों को आकर्षित करते रहे। वेलेंटाइन डे पर पार्क, रेस्त्रां आदि जगहों पर शनिवार की सुबह से देर शाम तक प्रेमी युगलों के अलावा नवविवाहित जोड़ों की भीड़ लगी रही।

वेलेंटाइन गिफ्ट और गुलाब का फूल देकर युवाओं ने अपनी मोहब्बत का इजहार किया। शनिवार को तमाम जोड़ों ने दाम्पत्य बंधन में बंधते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान मैरिज हॉल आदि पहले से बुक रहे। वहीं, कुछ जोड़ों ने शादी का विशेष मुहूर्त न होने की वजह से केवल एक-दूसरे को रिंग पहनाते हुए साथ जीने का वादा किया। युवक व युवतियां रेल म्यूजियम, व्यू प्वाइंट से लेकर चिड़ियाघर में गलबहियां करते दिखे। गोलघर में फूल की दुकानें 13 फरवरी से ही गुलजार हैं। गुलाबी फिजा में गुलजार रहे पार्क और रेस्त्रां शनिवार को देर रात तक लोग गुलाब के फूल की खरीदारी करते हुए दिखे। गोलघर, असुरन, मेडिकल रोड, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता, गोरखनाथ रोड पर फूलों की दुकानों पर रौनक रही। रामगढ़झील किनारे, गोलघर, सहित शहर के अन्य स्थानों पर पचास से नब्बे रुपये तक के गुलाब के फूल बिक्री देखने को मिली। वहीं, पांच सौ से पंद्रह सौ रुपये तक के गुलाब के फूल के बुके खरीदते भी लोग दिखाई पड़े। गोलघर में फूलों के कारोबारी ने बताया कि शहर में 100 से अधिक दुकानों पर छह लाख से अधिक गुलाब के फूल बिके हैं। गुलाब के फूल और टेडी बियर की खूब हुई बिक्री पुणे, नासिक और बेंगलुरू से मंगाए गए लाल, पिंक के साथ जुमिलिया रंग के गुलाब की खूब मांग रही। आर्चीज गैलरी के मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुलाब के फूल, चॉकलेट, टेडी बियर और ग्रीटिंग कार्ड की खूब बिक्री हुई। 500 रुपये के रेंज वाले गिफ्ट की सर्वाधिक मांग रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।