ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआ रहे थे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, समय से पहले पहुंची वैशाली सुपरफास्ट

आ रहे थे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, समय से पहले पहुंची वैशाली सुपरफास्ट

एक सप्ताह से रोजाना एक से तीन घंटा लेट आने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की शान वैशाली सुपरफास्ट शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर अपने नर्धिारित समय 7.30 की बजाए 12 मिनट पहले 7.18 पर ही आ गई। ऐसा इसलिए हुआ...

आ रहे थे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, समय से पहले पहुंची वैशाली सुपरफास्ट
विंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, बस्ती Fri, 01 Jun 2018 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सप्ताह से रोजाना एक से तीन घंटा लेट आने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की शान वैशाली सुपरफास्ट शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर अपने नर्धिारित समय 7.30 की बजाए 12 मिनट पहले 7.18 पर ही आ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ट्रेन में सैकड़ों यात्रियों के साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी भी सफर कर रहे थे। समय से पहले बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली के पहुंचने से यात्री हैरान तो अधिकारी परेशान थे। सुबह से बावर्दी अधिकारी और कर्मचारी प्लेटफार्म नंबर पर चेयरमैन के सम्मान में खड़े थे। नर्धिारित समय से पहले आई वैशाली (12554) अपने तय समय 7.33 पर गोरखपुर के लिए रवाना हुई तो यात्रियों से ज्यादा रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली। 

तारीख     पहुंची         कितनी देर हुई 
26 मई     10.36    03.06 घंटा 
27 मई     09.04    01.34 घंटा 
28 मई     09.16    01.06 घंटा 
29 मई     08.19    00.49 घंटा 
30 मई     09.32    01.54 घंटा 
31 मई     08.50    01.20 घंटा 
01 जून     07.18    00.12 मिनट पहले 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें