ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजेई के समूल नाश तक चलेगा टीकाकरण अभियान

जेई के समूल नाश तक चलेगा टीकाकरण अभियान

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश से जेई के समूल नाश तक जेई टीकाकरण अभियान चलेगा। वे यहां जेई टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।...

जेई के समूल नाश तक चलेगा टीकाकरण अभियान
Center,GorakhpurThu, 25 May 2017 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश से जेई के समूल नाश तक जेई टीकाकरण अभियान चलेगा। वे यहां जेई टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेई से पूर्वांचल सबसे ज्यादा पीड़ित है। इसकी चपेट में आकर अब तक लाखों बच्चे मर चुके हैं। पिछले 15 साल में सरकारों की लापरवाहियों के कारण काफी संख्या में बच्चे टीकाकरण से छूट गए। इसके चलते गम्भीरता पूर्वक प्रदेश के 38 जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके समूल नाश तक अभियान चलता रहेगा। इसमें सबसे ज्यादा पीड़ित गरीब व अल्पसंख्यक बच्चे हैं। इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। प्रयास हो कि एक भी बच्चा छूटने न पाए। इसके फैलने के लिए गंदगी और पेयजल सबसे बड़ा कारण है। इसके लिए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सभी को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए प्रधानों को खराब पड़े हैण्डपम्पों को रिबोर कराने के लिए कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें