
ताइक्वांडो में उत्तर प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन
Gorakhpur News - सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित आल इंडिया
गोरखपुर, निज संवाददाता। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित आल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक हासिल कर ओवरआल चैंपियन बना है। जबकि पश्चिम बंगाल दूसरे, असम तीसरे और तमिलनाडु ने चौथा स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में महिला और पुरूष वर्ग के 17 राज्यों के 310 खिलाड़ी शामिल हुए। 42 किलोभार वर्ग में अनुष्का यादव, 52 किलोभार वर्ग में आर्या सिंह, 40 किलोभार वर्ग में साहिबा खातून, 39 किलोभार वर्ग में सलोनी भारती, 55 किलोभार वर्ग में ऋषभ सोनकर, 75 किलोभार वर्ग में राजबीर सिंह, 45 किलोभार वर्ग में अनामिका सिंह और 60 किलोभार वर्ग में खुशी साहनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
ग्रुप पैटर्न श्रेणी के बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने स्वर्ण, असम ने रजत और उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी विज्ञान के उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार चाहल, एआईआईटीए की डॉयरेक्टर प्रो. अर्चना चाहल एवं अंतरराष्ट्रीय अंपायर प्रो. जितेन्द्र कुमार राठी और गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जीत लाल प्रजापति एवं उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




