Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUttar Pradesh Senior Women s Hockey Competition Trials in Gorakhpur
महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मण्डलीय ट्रायल 5 को
Gorakhpur News - गोरखपुर में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल 5 सितम्बर को सुबह 11:30 बजे होगा, जिसमें गोरखपुर मण्डल की टीम...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 1 Sep 2025 10:45 PM

गोरखपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाते हुए खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सोमवार को जिला खेल विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोरखपुर मण्डल की टीम के चयन के लिए ट्रायल 5 सितम्बर सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। ट्रायल जनपद स्तर पर होगा, जिसके बाद चयनित टीम 08 से 13 सितम्बर 2025 तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




