गांगुली टोला शिव मंदिर और रामकृष्ण देव मंदिर का होगा पर्यटन विकास

Feb 27, 2026 10:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - उत्तर प्रदेश सरकार प्राचीन मंदिरों के आसपास पर्यटक सुविधाओं के विकास की योजना बना रही है। बशारतपुर गांगुली टोला शिव मंदिर और मोहद्दीपुर रामकृष्ण देव मंदिर के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रथम किस्त जारी की गई है। इससे स्थानीय संस्कृति और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है।

गांगुली टोला शिव मंदिर और रामकृष्ण देव मंदिर का होगा पर्यटन विकास

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता प्रदेश सरकार प्राचीन मंदिरों के आसपास पर्यटक सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बशारतपुर गांगुली टोला शिव मंदिर और मोहद्दीपुर रामकृष्ण देव मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। इन दोनों ही मंदिरों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के मद में प्रथम किस्त अवमुक्त कर दी गई है। दोनों ही मंदिरों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 19 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मार्च में फर्म का चयन का काम शुरू करने की उम्मीद है।

1.73 करोड़ से संवरेगा रामकृष्ण देव मंदिर मोहद्दीपुर स्थित रामकृष्ण देव मंदिर 01 करोड़ 72 लाख 77 हजार रुपये से संवरेगा। प्रथम किस्त के रूप में 86 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। यहां भूतल पर 178.76 वर्ग मीटर में निर्माण होगा जहां भूतल पर यात्री हॉल और आफिस का निर्माण होगा। प्रथम तल पर दो डारमेट्री बनेंगे। एक रुम बनेगा। द्वितीय तल पर एक रुम और आरसीसी डोम बनेगा। इसके अलावा पाथवेज, गेट, सोलर लाइटें, साइनेज आदि का निर्माण होगा। 36.14 लाख से शिव मंदिर का होगा विकास बशारतपुर अशोकनगर के गांगुली टोला स्थित शिव मंदिर का 36.14 लाख रुपये से विकास होगा। यहां भूतल पर 80.44 वर्ग मीटर में छायाकुंज यात्री निवास का निर्माण होगा। किचन, ऑफिस और बरामदा बनेगा। प्रथम तल पर यात्री निवास, वार्डरोब, स्टोर रूम बनेगा। द्वितीय प्लोर पर ममुटी बनेगा। बोले सांसद पर्यटन विकास से न केवल स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर सृजित होंगे। गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ झील, गीता वटिका और गीता प्रेस जैसे स्थान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। होमस्टे सुविधाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य धार्मिक विरासत को आधुनिक रूप देकर पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति को संजोए रखना है। - रवि किशन शुक्ला, सदर सांसद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।