Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Inaugurates Gorakhpur Book Festival Emphasizes Importance of Reading
सौ सालों से सनातन धर्म की पुस्तक विश्व भर में उपलब्ध करा गोरखपुर: सीएम

सौ सालों से सनातन धर्म की पुस्तक विश्व भर में उपलब्ध करा गोरखपुर: सीएम

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को

Sat, 1 Nov 2025 12:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि सच्चा साथी और मार्गदर्शक पुस्तक ही है। गुरु शिष्य की परंपरा को रक्षित किया जा सके इसका चयन पुस्तकों के ज़रिए आज के युवा कर सकते हैं। गुरु शिष्य परम्परा पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश तब बढ़ता है जब लोग पढ़ते हैं। गीता प्रेस का जिक्र करते हुए कहा की गोरखपुर पिछले सौ सालों से सनातन धर्म की पुस्तक विश्व भर में उपलब्ध करा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देश दुनिया में सस्ते दर पर कल्याण पुस्तक उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह पुस्तक हर सनातनियों के घर उपलब्ध रहता है। गोरखपुर फ़िराक़ गोरखपुरी और मुंशी प्रेम चंद की कर्म स्थली रही है। यहाँ पर प्रो विश्वनाथ तिवारी जैसे साहित्यकार हैं। सीएम ने प्रो रामदरश मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा की अच्छी पुस्तक प्रेरणा होती है इससे युवाओं को जुड़ने की आवश्यकता है। पुस्तकों से अच्छे साहित्यकारों के विचार जानने के अवसर मिलते हैं। कहा कि प्रदेश में ग्राम सचिवालय में पुस्तकालय बनाये जाएँगे। प्रदेश के हर एक लाख से अधिक सरकारी विद्यालय में पुस्तकालय के साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। कहा कि स्मार्ट फोन से नौजवान डिप्रेशन में जा रहे हैं, इससे बचने के लिए युवा पुस्तक पढ़े। पीएम के किताब एग्जाम वरियर्स का जिक्र करते हुए कहा की इसे पढ़े यह आसान भाषा में पीएम ने लिखी है। इससे प्रतियोगी छात्रों को काफ़ी मद्द मिलेगी। इस बीच उन्होंने सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा की ये बता रहे थे कि मैं कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ा हूँ, लेकिन डिग्री नहीं है। केवल इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इन्होंने जौनपुर से की है।