सीएम योगी 926 करोड़ रुपये की आज देंगे सौगात
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 926 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, और शहरी विकास शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री गोरखपुर मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन रविवार को 926 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, शहरी विकास, पेयजल, कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को समृद्ध करेंगी। वहीं, जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों, बाढ़ बचाव, जलभराव और कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे。
ये भी पढ़ें:सीएम योगी 926 करोड़ रुपये की आज देंगे सौगात
मुख्यमंत्री रविवार शाम करीब पांच बजे महानगर वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में 926.08 करोड़ रुपये लागत की 226 परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इनमें 126.64 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण और 799.44 करोड़ रुपये की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। ये परियोजनाएं गोरखपुर के साथ ग्रामीण विधानसभा और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में आवागमन, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और शहरी विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में जिला चिकित्सालय में स्थापित पीएचएल लैब, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम भवन का जीर्णोद्धार, चरगावां आईटीआइ में 50 सीटों वाला कान्फ्रेंस हाल और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए ट्यूबवेल शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों, नालियों, पार्कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के तहत प्राचीन विष्णु मंदिर पर्यटन विकास, शिव मंदिर सुंदरीकरण, विभिन्न पोखरों के विकास, टाउनहाल रेस्टोरेशन तथा नगर निगम के पुराने सदन हाल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने जैसी परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 300 लोगों की क्षमता वाले बाढ़ शरणालय का निर्माण आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ 0799.44 करोड़ रुपये की 188 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के लिए टाइप-5 के 40 आवासों का निर्माण, कर्मचारियों के लिए 100 आवासों का निर्माण, गुलहरिया में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन, नगर निगम परिसर में मल्टीपर्पज हॉल व मिनी ऑडियोटोरियम, साहित्य पार्क निर्माण शामिल हैं। इसी कड़ी में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल द्वार से जिला कारागार मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण, रुस्तमपुर से मलौली बांध तक सड़क चौड़ीकरण, नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक सड़क सुदृढ़ीकरण, पासपोर्ट कार्यालय से खजांची चौराहे तक आरसीसी नाला निर्माण, मॉडल कंपोजिट विद्यालय चरगांवा, राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सैनिक स्कूल में आधुनिक फुटबॉल एवं एथलेटिक्स स्टेडियम और मोटर ट्रांसपोर्ट शेड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त बीआरडी मेडिकल कॉलेज नया प्राइवेट वार्ड, रेजिडेंट रूम, नर्सिंग कॉलेज का विस्तार,फायर फाइटिंग सिस्टम, जल वितरण प्रणाली, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के आवास और स्टेडियम में दर्शकदीर्घा निर्माण शामिल हैं। सैकड़ों मोहल्लों में सीसी सड़क, आरसीसी नाली, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और सड़क नवीनीकरण, मुख्य पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण. राप्तीनगर एवं कोइलहवा मोड़ पर रैन बसेरा, पोखरों का सौंदर्यीकरण, मुंशी प्रेमचंद पार्क का विरासत विकास और गौरव संग्रहालय फेज-2, श्री रामकृष्ण देव मंदिर, शिव मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के कार्यो का शिलान्यास होगा।
मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक भी
मुख्यमंत्री रविवार सुबह 10 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एनेक्सी भवन सभागार में गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति, बाढ़ बचाव कार्यों और मानसून के दौरान शहर में जलभराव रोकने की तैयारियों की समीक्षा होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितने करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे?−
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 926 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
✦इन परियोजनाओं में कौन-कौन से क्षेत्र शामिल हैं?+
✦मुख्यमंत्री कब और कहाँ समीक्षा बैठक करेंगे?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


