बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 26 टीमें दिखाएंगी दमखम, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Jan 16, 2026 01:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस टूर्नामेंट में 26 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने सभी टीमों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 26 टीमें दिखाएंगी दमखम, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) टूर्नामेंट का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ की साधना स्थली के साथ ही भारतीय की ऐतिहासिक सांस्कृतिक ज्ञान स्थली का महानगर भी है। उन्होंने ईस्ट जोन कोई सभी टीमों व उनके प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति की बधाई दी। टूर्नामेंट का ऑब्जर्वर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रशांत कुमार दास को नियुक्त किया है। पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा आंशिक मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय से कुल 26 टीमें आ चुकी हैं। आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के चीफ रेफरी वीरेंद्र वीर विक्रम सिंह समेत रोहित शर्मा, सौरभ गुप्ता, एल के बिस्वाल, मनोज दुबे, अफरोज जमाल, राहुल सक्सेना, सोनेंद्र श्रॉतिया, आरसी सिंह, अजीत कुमार तथा वीपी दुबे हैं। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अनंत सिंह, स्कंद राय भी ज्यूरी ऑफ अपील के सदस्य के रूप में रहेंगे। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने कहा कि 14 प्रांतों से आई हुई टीमों के लिए सुनिश्चित किया है कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। मौके पर राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, कुलपति प्रो पूनम टंडन, महापौर डॉ मंगलेश सही विधायक व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।