आवारा कुत्तों के लिए पशुपालन विभाग ने नोडल नियुक्त किए

Jan 19, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में सभी 75 जनपदों में आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों को आवारा पशुओं की निगरानी और शासन के निर्देशों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे आवारा कुत्तों के नियंत्रण और जनसुरक्षा में सुधार होगा।

आवारा कुत्तों के लिए पशुपालन विभाग ने नोडल नियुक्त किए

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने सूबे से सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। पशुपालन विभाग ने जनपदीय पशु चिकित्सालयों (सदर) में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह कार्रवाई नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के पत्र के संदर्भ में की गई है, जिसमें उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में सु-मोटो रिट पिटीशन (सिविल) संख्या 5/2025 ‘सिटी हाउंडेड बाय स्ट्रे, किड्स पे प्राइस बनाम अन्य’ में पारित आदेशों का उल्लेख किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2025 और 7 नवंबर 2025 को पारित आदेशों में आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों में प्रभावी निगरानी और समन्वय के निर्देश दिए थे।

इसके क्रम में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड , मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर को जारी आदेश और उससे संबद्ध मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी के क्रम में यह निर्णय लिया। निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ मेमपाल सिंह के मुताबिक नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने जनपदों में आवारा पशुओं, विशेषकर कुत्तों से संबंधित मामलों में समन्वय, निगरानी और शासन से जारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे। इस कदम से आवारा कुत्तों के नियंत्रण, टीकाकरण और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इन्हें नियुक्त किया नोडल बस्ती में डॉ सीमा भारती, देवरिया में डॉ ओम प्रकाश प्रजापति, गोरखपुर में डॉ शिव कुमार वर्मा, महराजगंज में डॉ धमेंद्र सिंह, कुशीनगर में डॉ विद्याराम वर्मा, संतकबीरनगर में डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी और सिद्धार्थनगर में डॉ राज बहादुर यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।