Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUrban Flood Management Conference in Gorakhpur Technical Insights and Field Inspection
‘शहरी बाढ़ प्रबंधन प्रकोष्ठ सम्मेलन आज

‘शहरी बाढ़ प्रबंधन प्रकोष्ठ सम्मेलन आज

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 'शहरी बाढ़ प्रबंधन प्रकोष्ठ' के तहत एक तकनीकी सम्मेलन और स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर निगम और नगर पालिका के...

Sep 10, 2025 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्रस्तावित ‘शहरी बाढ़ प्रबंधन प्रकोष्ठ) (अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल) के अंतर्गत दो दिवसीय तकनीकी सम्मेलन एवं स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित होगा। सदन सभागार में सुबह 10 बजे सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारी शामिल होंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सम्मेलन में यूएफएमसी की तकनीक समझाई जाएगी। कार्यक्रम के जरिए शहरी बाढ़ आपदा प्रबंधन योजना, अर्ली वार्निंग सिस्टम और डिसिजन सपोर्ट सिस्टम जैसी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे भविष्य में बाढ़ से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही 11 सितम्बर को अपराह्न सत्र में प्रतिभागी सुथनी में बन रही इंटीग्रेटेड गार्बेज सिटी और तकियाघाट नाले की प्राकृतिक जल शोधन प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।