Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUnprecedented Security Measures for Khichdi Festival at Gorakhnath Temple
खिचड़ी में गोरखनाथ मंदिर में रहेगी अभेद्य सुरक्षा

खिचड़ी में गोरखनाथ मंदिर में रहेगी अभेद्य सुरक्षा

संक्षेप:

Gorakhpur News - ड्रोन व सीसीटीवी से कड़ी निगरानी, एटीएस-पीएसी अलर्टड्रोन व सीसीटीवी से कड़ी निगरानी, एटीएस-पीएसी अलर्ट गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता खिचड़ी पर्व और गोरखना

Jan 13, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खिचड़ी पर्व और गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एस. चनप्पा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत ब्रीफिंग की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सिविल पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। एटीएस और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है जबकि ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। जूता-चप्पल स्टैंड और दर्शन के बाद सुगम निकास की भी विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था तीन शिफ्ट में लागू रहेगी। इसमें 20 सीओ, 78 इंस्पेक्टर, 437 उपनिरीक्षक, 1380 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तथा 200 महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए छह सीओ, 26 इंस्पेक्टर, 110 एसआई और 420 कांस्टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा बाहरी जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस सख्त और व्यापक इंतजामों से खिचड़ी पर्व और गोरखनाथ मंदिर मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।