दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

ग्राम बांहपुर के पास रामजानकी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक दुकान से सड़क पर निकला था, तभी दूसरी बाइक से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर ग्राम बांहपुर के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपनी दुकान से निकलकर सड़क पर पहुंचा था, तभी बड़हलगंज की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर दोनों घायलों को गोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।