Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTwo Young Women Seriously Injured by Speeding Dumper in Chiluatala Villagers Block Road
डंफर की टक्कर से दो युवतियां घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

डंफर की टक्कर से दो युवतियां घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

संक्षेप:

Gorakhpur News - - मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग पर हुआ हादसा, वहीं पर जामरफ्तार डंपर की चपेट में आकर दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रा

Feb 11, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंक्शन नंदलाल सिंह के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल के बाद जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार भोर में नंदलाल सिंह निवासी नीलू पुत्री राजदेव और सुनीता (25) पुत्री रामजीत, निवासी झरवा पोस्ट बड़गो, थाना रामगढ़ताल, घर लौट रही थीं। मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में सुनीता के दोनों पैर टूट गए और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जबकि नीलू का दायां पैर टूट गया और बायां पैर भी चोटिल हो गया।

बताया गया कि सुनीता अपने बहन के यहां आई थी। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने अवैध खनन में लगे वाहनों को हादसों का जिम्मेदार बताते हुए सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर और अन्य भारी वाहन अक्सर चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना मिलने पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घंटों की मशक्कत के बाद जाम हटवाया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;