ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशांति का पैगाम लेकर बांग्लादेश जाएंगे महराजगंज के दो रोवर्स

शांति का पैगाम लेकर बांग्लादेश जाएंगे महराजगंज के दो रोवर्स

स्काउट एशिया फैसिफिक रीजन की ओर से पांच फरवरी से बांग्लादेश की राजधानी में इंडो-बांग्लादेश फ्रेंडशिप कैम्प आयोजित होगा। इसमें 198 सदस्यीय दल के साथ महराजगंज के भी दो रोवर्स अनूप नायक व संजय भारती...

शांति का पैगाम लेकर बांग्लादेश जाएंगे महराजगंज के दो रोवर्स
हिन्‍दुस्‍तान टीम,महराजगंजWed, 24 Jan 2018 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

स्काउट एशिया फैसिफिक रीजन की ओर से पांच फरवरी से बांग्लादेश की राजधानी में इंडो-बांग्लादेश फ्रेंडशिप कैम्प आयोजित होगा। इसमें 198 सदस्यीय दल के साथ महराजगंज के भी दो रोवर्स अनूप नायक व संजय भारती शांति का पैगाम देकर दोस्ती के रिश्तों को मजबूत करेंगे। यह दोनों रोवर्स बांग्लादेश के युवकों को अपने देश की संस्कृति, रहन-सहन, त्योहार, रीति-रिवाज, शादियों के स्वरूप समेत सभी ऐतिहासिक व धार्मिक विशेषताओं की जानकारी देंगे। संदेश देंगे कि हम युवक हैं। हम लोगों की बोली-भाषा भले ही अलग है लेकिन हम सभी का परिवार पूरी दुनिया है।   

स्काउट-गाइड के एशिया फैसिफिक क्षेत्र के सदस्य हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व जिला सचिव संजय कुमार मिश्र ने बताया कि स्काउट का विश्व संगठन प्रत्येक स्काउट-गाइड को शांति दूत के रूप में स्थापित कर रहा है। विभिन्न देशों में मैसेंजर आफ पीस का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एशिया फैसिफिक क्षेत्र ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत-बांग्लादेश मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया है। पांच से 17 फरवरी तक चलने वाले इस कैंप में देश के 198 सदस्यीय दल में दो रोवर्स महराजगंज जिले के हैं। तीन फरवरी को दोनों ढाका के लिए रवाना होंगे। कैंप का उद्देश्य दोनों देशों के नवयुवकों को संस्कृति, त्योहार, रहन-सहन के अलावा शैक्षिक स्वरूप, कला व विज्ञान की तरक्की के लिए एक-दूसरे से मैत्री स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। 
-----------------
नेपाल त्रासदी में मदद कर चुके हैं दोनों  
इंडो-बांग्लादेश फ्रेंडशिप कैंप के लिए चयनित रोवर्स सोनू नायक परतावल क्षेत्र के धनहां नायक गांव के रहने वाले हैं। अभी पं.काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। संजय भारती खुटहां बाजार क्षेत्र के बड़हरा खास के रहने वाले हैं। इस समय वह फैजाबाद के एक कालेज में बीपीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। संजय भारती वर्ष 2009 में स्काउट का राज्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। यह दोनों रोवर्स नेपाल त्रासदी में 18 दिन तक काठमांडू में रह कर पीड़ितों की सेवा किए हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें