मजदूरों से मारपीट, तमंचा सटाकर मोबाइल-नकदी लूटा
Gorakhpur News - खोराबार में मजदूरी करके लौटते समय दो मजदूरों पर चार लोगों ने हमला किया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर 1700 रुपये और मोबाइल लूट लिए। जब मजदूरों ने सामान मांगा, तो आरोपी फिर से उन्हें पीटने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी करके घर लौट रहे दो मजदूरों से मारपीट करने एवं तमंचा सटाकर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामेन आया है। पुलिस चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। खोराबार थाना क्षेत्र के गौर निवासी अलगू और तरकुलही गांव के अमरनाथ कुई बाजार मजदूरी करने गए थे। पीड़ित अलगू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात मजदूरी कर लौटते समय रास्ते में चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और नगदी व मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया, जिससे डरकर अमरनाथ ने 800 रुपये और अलगू ने 900 रुपये के साथ मोबाइल दे दिया।
पीड़ितों के अनुसार जब वे गौर चौराहे पर पहुंचे तो चारों आरोपी फिर दिखाई दिए।उन्होंने अपना सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने दोनों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों की जान बची। पुलिस ने बेलीपार थाना क्षेत्र के चेरिया निवासी आशीष पासवान, खोराबार क्षेत्र के सोनवे निवासी सूर्यभान, मोनू पासवान और पंकज पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


