खाद व्यवसायी समेत दो घरों को चोरों ने खंगाला
बस्ती जिले में चोरों ने शुक्रवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। दुबौलिया थाने के देईडीहा में रामसूरत चौधरी गांव के चौराहे पर खाद की दुकान चलाते हैं। कुछ दूरी पर उनका घर है। शुक्रवार की रात गर्मी के...
बस्ती जिले में चोरों ने शुक्रवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। दुबौलिया थाने के देईडीहा में रामसूरत चौधरी गांव के चौराहे पर खाद की दुकान चलाते हैं। कुछ दूरी पर उनका घर है। शुक्रवार की रात गर्मी के चलते सभी परिवारीजन बरामदे व छत पर सोए थे। छत पर जाने वाले सीढ़ी के दरवाजा खुला हुआ था। इसी घर के अंदर घुसे चोरों ने 1.60 लाख रुपए व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
दूसरी चोरी हर्रैया के लबदहा निवासी राम बहोर तिवारी के घर में हुई। यहां भी छत के रास्ते घुसे चोरों ने एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला। यहां से 45 हजार नगदी व जेवरात लेकर चोरों के फरार हो गए। चोरी की भनक घरवालों को सुबह लगी। दुबौलिया और हर्रैया की पुलिस टीमें दोनों घटनाओं की छानबीन में जुटी हैं।