ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएक ही गांव की दो बच्चियां गायब , केस दर्ज

एक ही गांव की दो बच्चियां गायब , केस दर्ज

चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवादचौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी खुर्द से दो बालिकाएं अचानक गायब हो गई है। चौरीचौरा पुलिस...

एक ही गांव की दो बच्चियां गायब , केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 12 Aug 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम डुमरी खुर्द से दो बालिकाएं अचानक लापता हो गई हैं। चौरीचौरा पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 बर्षीय किशोरी नौ अगस्त को बाजार गई थी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई। चौरीचौरा पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर केस दर्ज किया। इसी गांव कि एक 15 वर्षीया किशोरी बुधवार की रात में घर से लापता हो गई। पिता ने ग्राम बरही के एक युवक पर किशोरी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में भी केस दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें