Gorakhpur News: मंदिर परिसर से लकड़ी चोरी में पकड़े गए दो आरोपी, जेल गए
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरGorakhpur News: भटहट के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पिपरी गांव में, सागौन की लकड़ी चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रमोद सिंह की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय पुलिस चौकी अंतर्गत पिपरी गांव में मंदिर परिसर से सागौन की लकड़ी चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार राधा-कृष्ण मंदिर के पास रखे करीब सात फीट लंबे सागौन के दो बोटे पिकअप पर लादकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम और महेंद्र निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


