पुल की रेलिंग तोड़ आमी नदी में गिरा ट्रेलर, चालक ने कूदकर बचाई जान
Gorakhpur News - खजनी-गोरखपुर मार्ग पर आमी नदी पुल पर एक अनियंत्रित ट्रेलर रात में गिर गया। चालक ने समय पर कूदकर जान बचाई। ट्रेलर की गति नियंत्रित न कर पाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को सुरक्षित थाने ले लिया, और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जांच जारी है।
खजनी। खजनी-गोरखपुर मार्ग पर आमी नदी पुल पर बीती रात एक अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर गोरखपुर की ओर से खजनी की तरफ आ रहा था। पुल पर चढ़ते समय चालक वाहन की गति नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने ड्राइविंग सीट से कूदकर खुद को सुरक्षित बचा लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, चालक वाहन में अकेला था और नशे की हालत में होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने चालक राजेश पासवान (40), निवासी ठाकुरपुर, थाना गुलरिहा, को सुरक्षित थाने ले आई।
इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


