करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
खजनी में सोमवार शाम एक ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। चालक हरीराम, जो लखनऊ से माल लेकर आए थे, गोदाम के पास ट्रक मोड़ते समय 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार शाम एक हादसे में ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। चालक ट्रक को मोड़ रहा था, तभी वाहन पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट उतरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जिले के विहार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी हरीराम (50) पुत्र शंकर ट्रक चालक थे। वह लखनऊ से माल लेकर छपिया पशु बाजार के निकट स्थित एक गोदाम पर पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे गोदाम के पास ट्रक मोड़ते समय वाहन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
इससे ट्रक में करंट उतर गया और चालक हरीराम उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


