सेवई चौराहे पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराया गिट्टी लदा ट्रक

Feb 16, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - बेलीपार में सेवई चौराहा के पास सोमवार सुबह एक ट्रक और ट्रेलर के बीच टकराव हुआ। ट्रेलर ने ओवरटेक करते समय ट्रक के सामने आकर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक गणेश यादव ने बताया कि यदि ट्रक पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित निकाला।

सेवई चौराहे पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराया गिट्टी लदा ट्रक

बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के सेवई चौराहा के पास सोमवार की सुबह करीब तीन बजे प्रयागराज (इलाहाबाद) से गिट्टी लेकर खोराबार की ओर जा रहा ट्रक गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर सेवई चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए अचानक ट्रक के सामने आकर नियंत्रण खो दिया। सामने चल रहे ट्रेलर को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ा, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर से टकराने के कारण ट्रक का अगला पहिया टूट गया और भारी लोड होने की वजह से वाहन सड़क किनारे ही रुक गया। चालक गणेश यादव ने बताया कि ट्रक करीब 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था।

ट्रेलर को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि ट्रक पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के ग्रामीणों ने चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।