सपाईयों ने जगदेव प्रसाद को किया याद
Gorakhpur News - गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव करुणा कान्त मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दूधनाथ मौर्य, दुर्गेश यादव, रामजतन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मुरारी लाल मौर्य, महेंद्र तिवारी, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


