शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Gorakhpur News - गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर टाउनहॉल स्थित
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने किया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद एवं जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने सामूहिक रूप से उनके भजन का गायन किया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के उच्चतम मूल्यों के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा कि बापू के विचार, उनकी शिक्षाएं और प्रेरणाएं ऐसे प्रकाश स्तंभ हैं, जिनसे अनंतकाल तक सत्य और अहिंसा की रोशनी फैलती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में राकेश यादव, सदानंद पाण्डेय, अजय मिश्र, अनिल सोनकर, धीरेंद्र कुमार मिश्र, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, आशीष प्रताप सिंह, प्रमोद नायक, शिव शंकर यादव, सत्येन्द्र कुमार निषाद, जयंत पाठक, हजारी लाल जयसवाल, श्रीश उपाध्याय, विनोद पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, विशाल त्रिपाठी, महेंद्र नाथ मिश्रा, रामसमुझ सावरा, धर्मराज चौहान, प्रभाकर राय, नवीन सिन्हा, गणेश मिश्रा, सुनील सिंह, सतीश पाण्डेय, राजीव हिरेन्द्र मिश्रा, कुमार पाण्डेय, बालगोविन्द चौरसिया, मोनू राय, जयनारायण शुक्ला, इमरान, शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय, ज्ञानेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




