पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष को श्रद्धांजिल अर्पित की
गोरखपुर में बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता आईसीपीएन सिंह ने की। मंत्री नरसिंह प्रसाद सिंह ने स्व बीएन सिंह के कार्यों की सराहना की, जिन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किए।

गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के शाखा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता आईसीपीएन सिंह ने की। मंत्री नरसिंह प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व बीएन सिंह प्रांतीय अध्यक्ष रहते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के समान प्रदेश के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को महंगाई भत्ता, समान वेतनमान स्थायीकरण, दो प्रोन्नति वेतनमान, नगदीकरण, मृतक के आश्रितों को नौकरी आदि संबंधी शासनादेश जारी कराया। इतना ही नहीं प्रदेश से लेकर जनपद स्तर तक के संगठनों के अध्यक्ष, और सचिव को स्थानांतरण से छूट दिलाने संबंधी शासनादेश भी जारी कराया।
श्रद्धांजलि सभा को सुभाष चंद्र उपाध्याय, एके सैनी, पूर्णमाशी प्रसाद, उमा शंकर आर्य, सुरेंद्र सिंह, पुन्नी लाल आदि ने संबोधित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


