दो स्कूली वाहन सीज, मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर भी कार्रवाई
Gorakhpur News - गोरखपुर में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया और पांच बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। विभाग ने संबंधित विद्यालयों की मान्यता निलंबित करने की सिफारिश की है। यह अभियान 7 से 13 मई तक जारी रहेगा।

गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन विभाग ने गुरुवार को स्कूली वाहनों और मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि पांच बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान और दो को सीज किया गया। इन वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे और अत्यधिक ध्वनि के साथ कुछ साइलेंसर आग उगलते पाए गए। जांच के दौरान वाहन संख्या यूपी 53एटी 8785 एवं यूपी 53बीटी 4713 को फिटनेस और परमिट के बिना संचालित पाया गया। दोनों वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे और बच्चों को ढोने में इस्तेमाल हो रहे थे।
परिवहन विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन बताते हुए क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी से संबंधित विद्यालयों की मान्यता निलंबित अथवा समाप्त करने की संस्तुति की है।वहीं, मोहद्दीपुर चौराहे पर बुलेट मोटरसाइकिलों की चेकिंग की गई। कुल 27 बुलेट की जांच में पांच का चालान किया गया, जबकि दो को कैंट थाने में जब्त किया गया। आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि यह अभियान सात से 13 मई तक जारी रहेगा। कार्रवाई में एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव सहित परिवहन एवं ट्रैफिक विभाग की टीम मौजूद रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


