तीन दिन में जमा करें जनगणना ड्यूटी कर्मियों का विवरण

Mar 10, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - -जनगणना-2027 के लिए हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण - पर्यवेक्षक मोबाइल से सभी आंकड़ों का करेंगे

तीन दिन में जमा करें जनगणना ड्यूटी कर्मियों का विवरण

गोरखपुर, निज संवाददाता। सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में सोमवार को जनगणना-2027 से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनीत कुमार सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जनगणना ड्यूटी से संबंधित कार्मिकों का विवरण तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी ड्यूटी लगाने के कार्य में तेजी लाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के उपनिदेशक एवं गोरखपुर मंडल के प्रभारी गौरव कुमार पांडेय, सहायक निदेशक एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने जनगणना से संबंधित जानकारी दिए।

बताया कि आगामी जनगणना, 2027 ऐतिहासिक एवं विशेष है। यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत -प्रतिशत डिजिटल होगी। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। साथ ही, आरंभ से अंत तक संपूर्ण संचालन, पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।जनगणना अधिकारियों ने जनगणना से संबंधित सीएमएमएस पोर्टल पर टेस्ट प्रोग्राम के माध्यम से सभी चार्ज अधिकारियों/तहसीलदारों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों को वेब मैप के माध्यम से एचएलबी क्रिएशन ,अपडेशन, सर्किल क्रिएशन, ईवी क्रिएशन, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों की नियक्ति करने, नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र बनाने आदि का सजीव प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर डाटा भरने से पहले उसका टेबल एक्सरसाइज अवश्य करें। प्रशिक्षण में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।