Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTrain Service from Varanasi to Nepalganj Road Station Approved Enhancing Connectivity
लखनऊ/वाराणसी के ध्यानार्थ : नेपालगंज तक नई लाइन पर ट्रेन संचलन की मंजूरी

लखनऊ/वाराणसी के ध्यानार्थ : नेपालगंज तक नई लाइन पर ट्रेन संचलन की मंजूरी

संक्षेप: Gorakhpur News - -अब वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपालगंज रोड स्टेशन तक जाएगी ट्रेन -बोर्ड से हरी

Fri, 17 Oct 2025 02:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वाराणसी से गोरखपुर होते हुए सीधे नेपालगंज रोड स्टेशन तक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। इसे मंजूरी मिल गई है और एनईआर जल्द ही शेड्यूल जारी करेगा। बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रूट का गेज परिवर्तन पूरा हो गया है। अमान परिवर्तन के साथ ही सीआरएस ने इस रूट पर ट्रेनों के संचलन को मंजूरी भी दे दी है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी-गोरखपुर-वाराणसी (15131/15132) और फिर गोरखपुर से बहराइच जाने वाली स्पेशल (05131/05132) की एक रेक कर वाराणसी-गोरखपुर-नेपालगंज एक्सप्रेस करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है।

बोर्ड से मंजूरी भी मिल गई है। बढ़नी और नौतनवा के बाद एनईआर में नेपाल सीमा से सटा तीसरा ऐसा स्टेशन होगा, जो ब्रॉडगेज से जुड़ गया है। इससे नेपालगंज रोड से बहराइच होते हुए गोरखपुर की यात्रा सुगम होगी और सीमा क्षेत्र का सीधा जुड़ाव महानगरों से होगा। नेपाल से भारत आने और जाने वाले लोगों की यात्रा भी आसान होगी। माल की ढुलाई भी आसान हो जाएगी। नेपालगंज रोड स्टेशन ट्रांसपोर्ट का हब बन सकता है। यहां गाड़ियों की ढुलाई के लिए मालगाड़ी चलेगी और सामान नेपाल भेजना आसान हो जाएगा। निरीक्षण कार्य पूरा, टेस्ट में रूट पास नानपारा-नेपालगंज रोड के बीच 19.33 किलोमीटर तक रेल ट्रैक पर कराए गए कार्य का निरीक्षण हो गया है। इस रूट पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर निर्माण कार्य परखा गया है और टेस्ट में यह रूट पूरी तरह पास हो चुका है। नानपारा-नेपालगंज रोड खंड पर एक बड़ा पुल, 10 छोटे पुल, तीन समपारों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण हुआ है। वाराणसी और गोरखपुर से जुड़ेंगे लोग बहराइच से वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का भी संचालन हो रहा है, जिसे अब नानपारा से किया जाएगा। इसके बाद नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से संचालन किया जाएगा। इसके अलावा एक ट्रेन नेपालगंज से गोरखपुर के लिए भी चलाने की योजना है।