सम्पर्कक्रांति के दरवाजे पर बैठा यात्री, बाल-बाल बचा
गोरखपुर में दिल्ली-मुम्बई से आने वाले यात्रियों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस में एक यात्री दरवाजे पर सवार था जब ट्रेन चलने लगी। गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की भीड़ बढ़ गई है और ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दिल्ली-मुम्बई से गोरखपुर आने के साथ ही अब यहां से जाने के लिए मारामारी शुरू हो गई है। इसी मारामारी से ट्रेन में जगह न पाने वाले यात्री अब जान जोखिम में डालने लगे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक दृष्य जंक्शन पर सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस में देखने को मिला। दरअसल दरभंगा से चलकर गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली सम्पर्कक्रांति के जनरल कोच में एक यात्री दरवाजे पर सवार था। ट्रेन करीब 4 बजे जब प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो यहां खड़े जनरल क्लास के यात्री एक साथ कोच में सवार होने लगे। यात्री दरवाजा को धक्का मारते हुए अंदर चढ़ने की कोशिश करने लगे, उधर अंदर बैठे यात्री अंदर इसका विरोध करने लगे। इसी बीच ट्रेन का सिग्नल हो गया और वह धीरे-धीरे चलने लगी।
मारामारी का खतरनाक दृश्य
इसी दौरान कुछ यात्री दरवाजा पकड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगे। दरवाजे पर बैठा यात्री आगे की तरफ झुक गया, गनीमत था कि अंदर खड़े यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और वह बाल-बाल बच गया।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की मारामारी
गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की मारामारी अब शुरू हो गई है। एक तो जहां प्लेटफार्मों पर यात्रियों भी भीड़ बढ़ गई हैं वहीं दिल्ली, मुम्बई, साउथ और छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति है। किसी में वेटिंग 100 के पार चला गया ता किसी में नो-रूम हो गया। दरअसल 15 मई से अधिकतर स्कूलों में छुट्टियां लग गईं। ऐसे में अब हर कोई कहीं न कहीं जाने के लिए टिकट बुक कर रहा है। इसी को लेकर ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। मोहद्दीपुर के रहने वाने विक्रम वर्मा बताते हैं कि बच्चों की छुट्टी 15 मई से लग गई। इस बार परिवार के साथ नैनीताल जाने का प्लान है लेकिन किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है। आगामी 30 जून तक दिल्ली, मुम्बई, पुणे और उत्तराखण्ड की तरफ जाने वाली किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


