Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTrain Accident Kills 200 Sheep Near Gorakhpur - Tragedy at Railway Track
ट्रेन से कट गई 200 भेड़, लहूलुहान हो गया ट्रैक

ट्रेन से कट गई 200 भेड़, लहूलुहान हो गया ट्रैक

संक्षेप:

Gorakhpur News - फोटो-पेट में आने से 200 भेड़ मर गई, जबकि रेल पटरी पर भेड़ों की झुंड पहुंची तो अचानक ट्रेन आ गई। झुंड की भेड़ कटने लगी तो कुछ भेड़ पानी में कूद गई।पशु

Jan 01, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को करीब 200 भेड़ों की मौत हो गई। हादसा गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड पर ठाकुरनगर ग्राम पंचायत के छितही जंगल चौकी के पीछे स्थित रेल लाइन पर हुआ। भेड़ों के खून से रेल पटरी लाल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह 11 :30 बजे भेड़ों का झुंड रेल पटरी पर था, इसी दौरान अचानक ट्रेन पहुंच गई। भगदड़ में करीब 200 भेड़ें ट्रेन की चपेट में आकर कट गईं। बचाव में कुछ भेड़ पानी में कूद गई। पशु चिकित्सकों ने छह घायल भेड़ों का इलाज किया, जबकि मौके पर तीन भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया।

उधर, भेड़ों कटने के कारण रेल पटरी खून से रंग गई। रेल पुलिया के पानी व कुछ दूर तक रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ भेड़ों के क्षत-विछत शव पड़े हुए थे। घटना के बाद चरवाहे बिलखते हुए घटनास्थल से भाग गए। रेलवे कर्मियों ने जेसीबी की मदद से भेड़ों के शवों को दफन करवाया। नहर पर बनी रेल पुलिया से ट्रैक पर चढ़ीं भेड़ें घटनास्थल से कुछ दूर भैस चरा रहे लड़कों ने बताया कि रेल लाइन के समीप गुजर रही नहर पर बनी रेल पुलिया के दोनों बगल पानी होने से सभी भेड़ें रेल लाइन से गुजर रही थी। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ से ट्रेन आ गई और भेड़ें कटने लगीं। चरवाहे महराजगंज से लाए थे भेड़ बताया जा रहा है कि महराजगंज जनपद के परसामलिक निवासी चन्द्रभान पाल विदेश रहते हैं, उनकी पत्नी भेड़ पालन करती हैं और चरवाहे भेड़ों को चराते व देखभाल करते हैं। घटनास्थल पर चन्द्रभान के साला गिरजेश पाल पहुंचा और भेड़ों को ले जाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना पर मौके पर कैंपियरगंज पुलिस पहुंची थी। रेल विभाग ने भेड़ों को दफना दिया था। भेड़ चराने वाले चरवाहे भाग गए थे। वहां कोई नहीं मिला। - अनुराग सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;