ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरबदुरहिया गांव के पास बुधवार को एक 45 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के प्रयास जारी हैं। युवक के शरीर पर काले रंग का लोवर और नीले रंग का टीशर्ट था।

चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बदुरहिया गांव के पास बुधवार को 6:30 बजे के करीब ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शरीर पर काले रंग का लोवर और नीले रंग का टीशर्ट मौजूद था। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


