मोबाइल पर वीडियो बनाकर युवक ने की खुदकुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - खजनी थाना क्षेत्र के उनवल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने खुदकुशी से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। मृतक सतीश कुमार निषाद (20 वर्ष) ने फांसी लगाई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।

मोबाइल पर वीडियो बनाकर युवक ने की खुदकुशी

खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल कस्बे में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुदकुशी का वीडियो बनाने के लिए रिकॉर्डिंग के मोड में मोबाइल चालू कर छोड़ दिया था। उनवल चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर वार्ड नंबर 4 निवासी सतीश कुमार निषाद (करीब 20 वर्ष) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, सतीश 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसके पिता मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं।

युवक ने आत्महत्या से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।