वीडियो कॉल पर पत्नी से बात करके युवक ने लगाई फांसी
झंगहा थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी नन्हेलाल यादव (30) ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य सदस्य हाल ही में गांव लौटे थे। नन्हेलाल ने वीडियो कॉल पर फांसी लगाई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के बेलवार मार्ग स्थित रामपुर निवासी एक युवक ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार नन्हेलाल यादव (30) पुत्र रामदास यादव हैदराबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। उनकी पत्नी और बच्चे हाल ही में स्कूल की छुट्टियों के कारण गांव लौट आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे नन्हेलाल ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान ही उन्होंने वीडियो कॉल पर फांसी लगा ली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। नन्हेलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों ने बताया कि नन्हेलाल की मानसिक स्थिति कभी-कभी ठीक नहीं रहती थी और वह तनाव में भी रहते थे। हौदराबाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


