स्पाइसजेट एयरवेज की की महिला कर्मचारी ने की खुदकुशी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

-सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थीं बलिया की शिवांगी -नंदानगर स्थित सैनिक कुंज

स्पाइसजेट एयरवेज की की महिला कर्मचारी ने की खुदकुशी

कुसम्ही बाजार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्पाइसजेट एयरवेज में कार्यरत बलिया की रहने वाली एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने रविवार की रात किराए के कमरे में जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर खुदकुशी की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक बलिया जिले उभाव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी शिवांगी वर्मा (24) स्पाइसजेट एयरवेज में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उनकी ड्यूटी थी। वह नंदानगर स्थित सैनिक कुंज इलाके में लक्ष्मी मार्केट के पास पिछले एक वर्ष से किराए के मकान में रह रही थी।

सोमवार सुबह मकान मालिक ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा। उसने लिखा था, 'मैं जहर खाने जा रही हूं’। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर एम्स थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो महिला कमरे के अंदर बेड पर मृत मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur Newsस्पाइसजेट एयरवेज की की महिला कर्मचारी ने की खुदकुशी