होली में सड़क हादसों में सात की मौत, 12 घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - अलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा, मृतकों में आठ साल का बच्चा भीअलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा, मृतकों में आठ साल का बच्चा भी गोरखपुर। हिन्दुस्तान टीम होली

होली में सड़क हादसों में सात की मौत, 12 घायल

गोरखपुर। हिन्दुस्तान टीम होली में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ साल के एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिवारीजनों को सौंप दिया है। सभी हादसे की वजह नशा और रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।सड़क दुर्घटना में बीएलओ के पुत्र की मौतभटहट, हिन्दुस्तान संवादपिपराइच क्षेत्र के चिउटहां निवासी जयराम प्रसाद का पुत्र बुधवार की शाम को बाइक की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर में मौत हो गयी। पुत्र के निधन के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।चिउटहां निवासी जयराम प्रसाद शिक्षामित्र हैं। वे बीएलओ की ड्यूटी भी कर रहे हैं। होली के दिन उनका तीसरे नम्बर का पुत्र प्रदीप 20 वर्ष अपनी बुआ के यहां गया था। वहां से लौटते समय शाम को गांव के समीप चौराहे तेज रफ्तार में आ रहे नशे में धुत बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में प्रदीप को गम्भीर चोट आयी। परिजन लेकर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जयराम के तीन पुत्रों में प्रदीप सबसे छोटा था। परिवार की स्थित बेहद खराब है। मृतक प्रदीप की मां का कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था। जवान बेटे के मौत के बाद पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। शिक्षामित्र संघ उसे ढांढस बंधाने के साथ ही सहयोग करने में जुटा हुआ है।हादसे में एक की मौत, आठ गंभीर रूप से घायलकैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद ।होली के दिन कैम्पियरगंज क्षेत्र में बाइक चलाने के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का इलाज करने की मांग को लेकर परिजनों और नशे में धुत युवकों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। बाद में भारी पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।कैम्पियरगंज के बसंतपुर अड़रिया निवासी बबलू (24) और करन (18) होली के दिन बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी कैम्पियरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। करन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजन और साथ आए युवक डॉक्टर व फार्मासिस्ट पर इलाज करने का दबाव बनाने लगे। दवा न करने पर वे आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने ईंट उठाकर मारने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी उनकी बहस हो गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति पर काबू पाया गया।वहीं अन्य हादसों में जनकपुर निवासी 30 वर्षीय विनोद, 18 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय बिजू नशे की हालत में बाइक टक्कर में घायल हो गए। ठाकुरनगर मोहलीपुरवा निवासी 45 वर्षीय विनोद, कैम्पियरगंज निवासी 41 वर्षीय ब्रह्मा प्रजापति, भौराबारी निवासी 34 वर्षीय राम अशीष तथा संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी 45 वर्षीय रामसूरत भी सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया।नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौतसहजनवा, हिन्दुस्तान संवादक्षेत्र के महदेईया गांव के पास होली के दिन बाइक सवार युवक नीलगाय से टकरा गए। हादसे में तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।सहजनवा थाना क्षेत्र के महेईया निवासी दसई का 20 वर्षीय बेटा अजय, 19 वर्षीय आलोक पुत्र विजय उर्फ बादल और 18 वर्षीय सत्यम पुत्र जुगानी एक बाइक से होली मिलन के लिए इसी थाना क्षेत्र के महदेईया में अपने दोस्त के यहां गए थे। बुधवार दोपहर बाद लौटते समय गांव से बाहर एक नीलगाय से बाइक टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में अजय की मौत हो गई। वह अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दूसरे घायल आलोक व सत्यम का उपचार चल रहा है।गुलरिहा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौतगुलरिहा, हिन्दुस्तान संवादगुलरिहा क्षेत्र के बनगाई टोला मदरहवा गांव के समीप होली के दिन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बनगाई टोला मदरहवा निवासी भजुराम (30) बुधवार की दोपहर अपाची बाइक से बनगाई जंगल के पास स्थित बड़की माई मंदिर की तरफ जा रहा था। हरिजन बस्ती के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई रामआसरे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।होली मनाने जा रहे युवक की मौत, साथी घायलचौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवादपिपराइच क्षेत्र के इस्लामपुर ईंट भट्ठे के पास सड़क हादसे में चौरीचौरा क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी गुलशन (19) की मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह 11 बजे अपने साथी के साथ पिपराइच क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के वहां होली मनाने जा रहा था। इस्लामपुर के पास पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा साथी घायल है। गुलशन दो भाइयों में बड़ा था। होली के दिन हुई बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौतसहजनवा,हिन्दुस्तान संवादओड़वलिया गांव के पास मंगलवार देर रात बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।सहजनवा क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी चंद्रिका का 18 वर्षीय बेटा चंदन बाइक से मगहर की तरफ जा रहा था। निबरह निवासी महेन्द्र 30 वर्ष बाइक से मगहर की तरफ वापस आ रहे थे। ओड़वलिया के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। इसमें चंदन की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से खेल रहे मासूम की मौतपीपीगंज, हिन्दुस्तान संवादपीपीगंज के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्ति नगर हरपुर गांव निवासी चंद्रशेखर प्रजापति के 8 वर्षीय पुत्र की बुधवार की शाम को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने घर के सामने पीपीगंज बढ़या मार्ग पर खेल रहा था। इसी दौरान पीपीगंज की ओर से पचगांवा की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौतकैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कैम्पियरगंज के रामचौरा में सोनौली हाइवे पर बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी 62 वर्षीय गणेश पुत्र शंकर बुधवार की रात करीब आठ बजे स्कूटी से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कैम्पियरगंज क्षेत्र के सोनौली हाइवे पर रामचौरा के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गणेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।