Gorakhpur News: मगहर जा रहे परिवार से भरा ऑटो ट्रक से टकराया, बुजुर्ग की मौत, चार घायल
Gorakhpur News: सहजनवा क्षेत्र के रहीमाबाद कट पर एक सड़क हादसे में 66 वर्षीय चंद्रभान सिंह की मौत हो गई, जब उनके परिवार का ऑटो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। चंद्रभान की पत्नी, बहू, बेटी और ऑटो चालक घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने रहीमाबाद कट पर सुरक्षा की कमी का आरोप लगाया।
Gorakhpur News: परिजनों ने ऑटो चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, रहीमाबाद कट पर फिर उठा सुरक्षा का सवाल सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के रहीमाबाद कट पर शुक्रवार को सड़क हादसे में मगहर स्थित कबीर चौरा घूमने जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार से भरे ऑटो की पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 66 वर्षीय चंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बहू, बेटी और ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार
आगरा के बाराखंबा निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलें थे। वाराणसी दर्शन के बाद गुरुवार रात गोरखपुर पहुंचे और शुक्रवार सुबह ऑटो से संतकबीरनगर के मगहर स्थित कबीर चौरा जा रहे थे। ऑटो जैसे ही सहजनवा के रहीमाबाद कट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।
हादसे के परिणाम
हादसे में चंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ओमवती, बहू सोनम, बेटी कुंती और ऑटो चालक अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार शिवानी, मोहिनी, सुजान तथा बच्चे कृष और रितेश बाल-बाल बच गए।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
रहीमाबाद कट बना हादसों का हॉटस्पॉट
स्थानीय लोगों का कहना है कि रहीमाबाद कट पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अव्यवस्थित कट, तेज रफ्तार वाहन और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सुबह और शाम के समय अक्सर लंबा जाम भी लग जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से कट पर सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने यहां स्थायी यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग दोहराई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


