पीपीगंज में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 8 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Mar 05, 2026 09:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - पीपीगंज थाना क्षेत्र के शक्तिनगर हरपुर गांव में 8 वर्षीय चंद्रशेखर प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बच्चा घर के सामने खेलते समय एक अज्ञात बाइक की टक्कर का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पीपीगंज में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 8 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत

पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शक्तिनगर हरपुर गांव निवासी चंद्रशेखर प्रजापति के 8 वर्षीय पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मासूम अपने घर के सामने पीपीगंज-बढ़या मार्ग पर खेल रहा था।

इसी दौरान पीपीगंज की ओर से पचगावा की तरफ जा रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।