Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां चौराहे पर एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय हरिश्चंद्र गुप्ता की मौत हो गई। वह फोरलेन पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घातक चोट लगने के कारण वह मौके पर ही वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां चौराहे पर गुरुवार की भोर में सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह फोरलेन पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।रामनगर करजहां निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता (40) पुत्र जयकिशुन गुप्ता गुरुवार की भोर में करजहां फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार हरिश्चंद्र मानसिक रूप से कमजोर थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

