पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान
Gorakhpur News - पीपीगंज हिंदुस्तान संवादपीपीगंज हिंदुस्तान संवाद पीपीगंज थाना क्षेत्र के भवनबारी गांव निवासिनी 55 वर्षीय अनारी देवी ने परिवाराक विवाद में गुरुवार की स
पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भवनबारी गांव निवासिनी 55 वर्षीय अनारी देवी ने पारिवारिक विवाद में गुरुवार की सुबह छह बजे रेलवे लाइन पर चकियां गाव के सामने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां टोला भवनबारी निवासिनी अनारी देवी बुधवार को परिजनों से विवाद हुआ और गुरुवार को सुबह करीब छह बजे बुजुर्ग महिला अनारी देवी ने डाढ़ाडीह गांव के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अनारी देवी के पति रामपति जिंदा हैं और घर पर तीन पुत्र हैं और तीनों विवाहित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।